Monday, 19 November 2018

मध्य प्रदेश: बिजली विभाग में निकली भर्ती,

जल्द करें अप्लाई

मध्य प्रदेश बिजली विभाग में आईटीआई ट्रेनी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. भर्ती से

 जुड़ी जानकारी इस प्रकार है...


प्रतीकात्मक फोटो

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है. 
इस भर्ती के माध्यम से 973 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और हर वर्ग के आधार पर उम्मीदवारों 
की नियुक्ति की जाएगी. अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं और इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं 
तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी 
इस प्रकार है-
पद का विवरण
973 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 8232 रुपये
 प्रति महीना देय होंगे. इसमें इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, स्टेनो आदि पदों पर उम्मीदवारों
 का चयन किया जाएगा.
योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई किया होना 
आवश्यक है. साथ ही इन पदों पर 18 साल से 25 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.
आवेदन फीस
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी.
कैसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
सेलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.


यहां हाईकोर्ट में निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए 

अच्छा मौका

गुजरात हाईकोर्ट में 10वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है. इस

 भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-



गुजरात हाईकोर्ट

गुजरात हाईकोर्ट ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से चपरासी पदों पर 
उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक 
वेबसाइट पर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-
पदों का विवरण
इन पदों पर 1149 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें जनरल के लिए 653 पद, एससी के
 लिए 73, एसटी के लिए 157 और एसएसपी के लिए 266 पद आरक्षित है. वहीं चयनित होने वाले 
उम्मीदवारों को 14800 रुपये से 47100 रुपये पे-स्केल दी जाएगी.
योग्यता
भर्ती में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.
आयु सीमा
इन पदों के लिए 18 साल से 33 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.
आवेदन फीस
आवेदन करने के लिए एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये, अन्य उम्मीदवारों 
को 300 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 30 नवंबर 2018
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर होगा, जिसका आयोजन 17 फरवरी 
2019 को होना है.

ग्रेजुएट के लिए हाईकोर्ट में भर्ती, 49000 होगी सैलरी,

 ऐसे करें अप्लाई

हाईकोर्ट में काम करना चाहते हैं तो यहां मिल रहा है शानदार मौका... ऐसे करना होगा अप्लाई...


प्रतीकात्मक फोटो

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने LDA/कॉपीस्ट/टाइपिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के 
लिए लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह पहले
नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आवेदन करें.
पदों की संख्या- कुल 158 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.
योग्यता- उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो.
आयु सीमा- उम्मीदवार की न्यनूतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 44 साल होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और वायवा वॉइस के आधार पर होगा.
महत्‍वपूर्ण तिथि- 27 नवंबर 2018
जॉब लोकेशन-  गुवाहटी (असम)
सैलरी-  चुने गए उम्मीदवारों को सैलरी 14000 – 49000 रुपये होगी. अन्य जानकारी के लिए 
नोटिफिकेशन देखें.
आवेदन फीस- जनरल कैटेगरी के लिए 300 रुपये,  SC/ST कैटेगरी के लिए 150 और PWD
 कैटेगरी के लिए कोई फीस नहीं है.
कैसे करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ghconline.gov.in पर जा सकते हैं.

GAIL: 10वीं- ग्रेजुएट के लिए भर्ती, 38 हजार से ज्यादा होगी सैलरी

सरकारी नौकरी और मोटी सैलरी चाहते हैं तो  गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया दे रहा है शानदार मौका....

ऐसे करना होगा आवेदन


 GAIL Recruitment 2018

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (GAIL) ने 'फोरमैन', टेक्निशियन, 'मार्केटिंग असिस्टेंट' समेत कई पदों
 पर भर्ती निकाली है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना
 चाहते हैं वह पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें.
पदों की संख्या  
160 पदों पर आवेदन मांगे हैं.
योग्यता
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10th, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो. 
अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 26 साल और अधिकमत आयु 45 साल होनी चाहिए. 
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा.
अंतिम तारीख
इन पदों पर आवेदन 14 नवंबर को ही शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
  वहीं जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी जाएगी.
सैलरी
16300 – 38500 रुपये, 14500 – 36000 रुपये, 12500 – 33000 रुपये.  (ये सैलरी अलग-
अलग पदों पर दी जाएगी. पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें)
जॉब लोकेशन
ऑल इंडिया
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

10वीं पास के लिए भर्ती, 20 हजार से ज्यादा होगी सैलरी

10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यहां मिल रहा है शानदार मौका...पढ़ें पूरी खबर

 SAIL Recruitment  2018
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL), ने  'ऑपरेटर कम टेक्निशियन' और 'अटेंडेंट कम टेक्निशियन' 
के पदों पर भर्ती निकाली है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वह नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें. 
उसके बाद ही आवेदन करें.
पदों की संख्या  
156  पदों पर आवेदन मांगे हैं.
योग्यता
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10th, ITI, डिप्लोमा किया हो. अन्य जानकारी के 
लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें
उम्र सीमा
उम्मीदवार की अधिकमत आयु 28 साल होनी चाहिए.
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा.
आवेदन फीस
ऑपरेटर कम टेक्निशियन:- 250 रुपये.
अटेंडेंट कम टेक्निशियन:-  150 रुपये.
SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है.       
अंतिम तारीख
इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है.
सैलरी
ऑपरेटर कम टेक्निशियन:- 16800 से 24110 रुपये.
अटेंडेंट कम टेक्निशियन:- 15830 से 22150 रुपये.
जॉब लोकेशन
वेस्ट बंगाल
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  sailcareers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Tuesday, 30 October 2018

इंटेलिजेंस ब्‍यूरो में 10वीं के लिए बंपर वैकेंसी, 

करें आवेदन

इंटेलिजेंस ब्‍यूरो ने 10वीं पास के लिए वैकेंसी निकाली है... जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं 

वह पहले पूरी जानकारी पढ़ लें.


Job recruitment 2018

इंटेलिजेंस ब्‍यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर वैकेंसी निकाली है. 
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें. उसके बाद ही
 आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें.
पदों की संख्या
कुल पदों की संख्या 1054  है.
योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा पास की हो.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए.
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी के लिए 50 रुपये हैं और SC/ST, एक्स-सर्विसमैन और महिलाओं के लिए 
कोई फआवेदन फीस नहीं है.
सैलरी
5200 से 20200 रुपये.
अंतिम तारीख
10 नवंबर 2018
कैसे होगा चयन
लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के आधार पर चयन किया जाएगा.
जॉब लोकेशन
ऑल इंडिया
कैसे करें आवेदन
वेबसाइट recruitmentonline.in पर जाकर आवेदन करें. भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन देखने 
के लिए यहां क्लिक करें.

JOBS: यहां निकली 10वीं पास के लिए भर्ती, जल्द करें अप्लाई

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है.  यहां सिक्योरिटी 

असिस्टेंट,एग्जीक्यूटिव पोस्ट आदि के लिए अप्लाई कर सकते हैं.


प्रतीकात्मक फोटो

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती में सिक्योरिटी असिस्टेंट,
एग्जीक्यूटिव पोस्ट आदि पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन 
करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई 
कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-
पद का विवरण
भर्ती में कुल 1054 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें उम्मीदवारों की पे-स्केल और योग्यता 
उनके काम के आधार पर तय की जाएगी.
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना 
आवश्यक है
और उम्मीदवारों को एक लोकल भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए. जिसकी विस्तृत जानकारी आप 
आधिकारिकनोटिफिकेशन पर जाकर देख सकते हैं.
आयु सीमा
भर्ती में 27 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. इसमें एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को
5 साल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी.
आवेदन फीस
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. साथ ही यह 
फीस जनरलऔर ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ही देनी होगी. वहीं एससी-एसटी, पूर्व कर्मचारियों 
और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा फीस का भुगतान नहीं करना होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को चयन तीन चरणों में किया जाएगा और सलेक्शन प्रक्रिया से जुड़ी तारीखों की घोषणा
बाद में की जाएगी.
आवेदन करने की शुरुआत- 20 अक्टूबर 2018
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 10 नवंबर 2018
फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 13 नवंबर 2018