Showing posts with label हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर भर्तियां. Show all posts
Showing posts with label हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर भर्तियां. Show all posts

Thursday, 17 April 2014

हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर भर्तियां

हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर भर्तियां

 उड़ीसा हाईकोर्ट, कटक में असिस्टेंट सेक्‍शन ऑफिसर पद पर 100 रिक्तियां निकली हैं. इन पदों पर सेलेक्शन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और वाइवा के आधार पर होगा. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई, 2014 है.

योग्यता
आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी. उम्मीदवार किसी भी विषय से ग्रेजुएट हो. इसके साथ साथ उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्‍थान से कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए.
सैलरी - 9,300 - 34,800 रुपये + ग्रेड पे 4,200 रुपये
लिखित परीक्षा 100 नंबर, कंप्यूटर टेस्ट 100 और वाइवा 30 नंबर का होगा.
कैसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से भरा जाएगा. ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 12 मई, 2014 है. ऑनलाइन भरे आवेदन का प्रिंट आउट लेकर अपने पास जरूर रखें. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस के तौर पर 100 रुपये का ट्रेजरी चालान जमा करना होगा. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की कोई फीस नहीं है. एप्लिकेशन फीस इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड से भी जमा कराई जा सकती है. आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उड़ीसा हाईकोर्ट की वेबसाइट http://www.orissahighcourt.nic.in/ पर लॉग ऑन कर सकते हैं.