Showing posts with label GAIL में फाइनेंस ऐंड अकाउंट्स प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी. Show all posts
Showing posts with label GAIL में फाइनेंस ऐंड अकाउंट्स प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी. Show all posts

Friday, 4 April 2014

GAIL में फाइनेंस ऐंड अकाउंट्स प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी

GAIL में फाइनेंस ऐंड अकाउंट्स प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी

 

अगर आप फाइनेंस और अकाउंट्स के प्रोफेशनल हैं तो गेल यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जॉब पाने का आपके पास अच्छा मौका है. यहां 4 वैकेंसी निकली हैं. 2 वैकेंसी डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस ऐंड अकाउंट्स - ट्रेजरी) पद हैं और 2 ही डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस ऐंड अकाउंट्स - टेक्सेशन) पद निकली हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है.
योग्यता
इन पदों के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकता है जिसने बीकॉम/इकोनॉमिक्स में बीए ऑनर्स/मैथ्स में बीए ऑनर्स/स्टैट्स में बीए ऑनर्स/इंजीनियरिंग कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ पास किया हो. और उसने 65 फीसदी अंकों के साथ फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ एमबीए किया हो. संबंधित काम में चार साल का अनुभव होना भी जरूरी है.
इन पदों के लिए 29,000 से 54,500 तक का वेतनमान निर्धारित किया है. इच्छुक उम्मीदवार गेल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस पते पर भेज सकते हैं - Sr. Manager (HRD), GAIL (India) Limited, GAIL Bhawan, 16, Bhikaiji Cama Place, R K Puram, New Delhi, PIN-110 066. अधिक जानकारी के लिए गेल की वेबसाइट http://www.gail.nic.in/ पर जा सकते हैं.