Friday, 5 October 2018

इंडियन ऑयल में निकली वैकेंसी, 40000 होगी सैलरी 

अगर आप लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इंडियन ऑयल में आवेदन कर सकते हैं.

प्रतीकात्मक फोटो
 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने मनोचिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ और मनोवैज्ञानिक काउंसलर के पदों पर वैकेंसी निकाली है, जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें.
पदों के नाम - मनोचिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ और मनोवैज्ञानिक काउंसलर
पदों की संख्या- कुल पदों की संख्या 3 है.
योग्यता-  उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट, डिप्लोमा और MD (Doctor of Medicine) की डिग्री होनी चाहिए.
उम्र- उम्मीदवारों की आयु सीमा IOCL नियम के अनुसार तय की जाएगी.
चयन प्रक्रिया- इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा.
सैलरी- 12500 से 40000 रुपये.
जॉब लोकेशन- हल्दिया (वेस्ट बंगाल)
इंटरव्यू की तारीख- 9 अक्टूबर  2018
आवेदन फीस-  कोई आवेदन फीस नहीं है.
कैसे करें आवेदन- इच्छुक उम्मीदवार अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर नीचे दिए पते पर जाएं.
पता- आईओसीएल, हल्दिया रिफाइनरी गेस्ट हाउस, पीओ: हल्दिया टाउनशिप, जिला: पूरबा मिदनापुर, पश्चिम बंगाल -721 607
 

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के 309 पदों पर सरकारी नौकरी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी करना चाहती हैं तो यहां निकली है वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई....

प्रतीकात्मक फोटो (फाइल फोटो)

राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने 'सुपरवाइजर वूमेन' (आंगनवाड़ी वर्कर) के पदों पर भर्ती निकली है. अगर आप भी इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं और इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
पदों की संख्या
भर्ती में कुल 309 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो.

आवेदन फीस
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये, एनसीएल ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.
सैलरी
मेट्रिक्स लेवल-7 के आधार पर सैलरी 5,200 से0 20,200 रुपये दी जाएगी.
उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 01.01.2019 तक 18 से 40 साल होनी आवश्यक है.
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं
अंतिम तारीख
आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2018 है.
कैस होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
जॉब लोकेशन
कोटा (राजस्थान)

Monday, 1 October 2018


लोगों के सामने बोलने से लगता है डर..? फॉलो करें ये टिप्स

जानें- कैसे करें पब्लिक स्पीकिंग फोबिया डर दूर...फॉलो करें ये टिप्स...

प्रतीकात्मक फोटो (फाइल फोटो)
कई लोगों के लिए अपने विचारों को सभी के सामने पेश करने में मुश्किल होती है. जो लोग अपनी बात ऑफिस, दोस्त और रिश्तेदारों के सामने नहीं रख पाते उन लोगों को पब्लिक स्पीकिंग कॉमन फोबिया होता है. वहीं आज के दौर में बोलना जरूरी है. बिना बोले सफलता हासिल करने में मुश्किल आ सकती है. लोगों के सामने अपनी बात रखने के लिए भी बोलना जरूरी है.  अगर आप भी लोगों के सामने बोलने में और अपनी बात रखते वक्त घबरा जाते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं. जानें- कैसे दूर होगा पब्लिक स्पीकिंग फोबिया का डर.
फॉलो करें ये बातें...
करें अध्ययन: बोलने का मतलब ये नहीं है कि आप कुछ भी बोल देंगे. आप जिस विषय में बोलना चाहते हैं उसकी सारी जानकारियां प्राप्त कर लें. याद रखें जिस विषय पर आप बोलना चाहते हैं उसका जितना अध्ययन करेंगे उतना अच्छा बोल पाएंगे साथ ही आपका आत्मविश्वास बना रहेगा.
प्‍लान बनाएं: आपको बोलने के पहले प्लानिंग करना भी जरूरी हैं. जिससे की आप अपने विचार सही ढंग से पेश कर सके. आप यदि किसी भी तरह के ऑडियो या विजुअल का यूज कर अपनी बात रख रहे हैं, तो उसे भी आप खुद ही तैयार करें.
ठहराव: प्रेजेंटेशन या लोगों को किसी विषय के बारे में बताते समय बिल्कुल भी तनाव महसूस न करें.  बोलते समय अपनी बातों में ठहराव जरूर लेकर आएं.  ताकि आपकी बात ज्यादा से ज्यादा लोग समझ सके.  
सही जवाब दें: विषय का सही तरह से अध्ययन करें जिससे की आप ऑडियंस के सवालों का जवाब दे सके.
नर्वस न दिखें: जब भी कोई इंसान नर्वस होता हैं तो उसकी सांस बढ़ने लगती है जिससे उसका डर साफ दिखाई देती है. अगर ऐसा है तो अपनी सांस पर कंट्रोल करना सीखें.

टीचर बनना है? यहां निकली 1000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

12वीं पास हैं और टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो यहां मिलेगा शानदार मौका...
प्रतीकात्मक फोटो (फाइल फोटो)
राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से एनटीटी टीचर  पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. अगर आप भी इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं और इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
पदों की संख्या
भर्ती में कुल 1310 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और इन्हें मेट्रिक्स लेवल-5 के आधार पर सैलरी दी जाएगी. इसमें नॉन ट्राइबल, ट्राइबल और शहरिया क्षेत्र के आधार पर पदों की संख्या तय की गई है.
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं पास होने के साथ ही एनटीटी कोर्स किया होना आवश्यक है.
आवेदन फीस
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये, एनसीएल ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.
उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल होनी आवश्यक है.

कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
अंतिम तारीख
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2018 है.
कैस होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
जॉब लोकेशन
राजस्थान

12वीं पास के लिए निकली भर्ती, 20 हजार से ज्यादा होगी सैलरी

12वीं पास हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां मिल रहा है बढ़िया मौका... ऐसे करें अप्लाई... 
प्रतीकात्मक फोटो (फोइल फोटो)



त्रिपुरा सरकार ने 'डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर' में एग्रीकल्चर असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह पहले वैकेंसी संबंधित जानकारी पढ़ लें. उसके बाद ही आवेदन करें.
पदों की संख्या
कुल पदों की संख्या 50 है.
योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास की हो.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40  साल होनी चाहिए.
आवेदन फीस
कोई आवेदन फीस नहीं है.
सैलरी
5700 से 24000 रुपये.
अंतिम तारीख
6 अक्टूबर 2018
कैसे होगा चयन
लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा.


जॉब लोकेशन
त्रिपुरा
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स लेकर नीचे दिए पते पर जाएं.
पता: डायरेक्टर ऑफ एग्रीकल्चर, गर्वेमेंट ऑफ त्रिपुरा, अगरतला.
नोट: नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें. अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agri.tripura.gov.in पर जा सकते हैं.


एयर इंडिया में है वॉक इन इंटरव्यू, ऐसे होगा सेलेक्शन

ग्रेजुएट हैं और एयर इंडिया में नौकरी करना चाहते हैं तो जानें- कब होगा इंटरव्यू... 

प्रतीकात्मक फोटो (फोइल फोटो)

एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने जूनियर एनालिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं तो वह पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें. उसके बाद ही आवेदन करें.
पदों की संख्या
कुल पदों की संख्या 6 है.
योग्यता
उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो. साथ ही 1 साल का अनुभव रिजर्वेशन, टिकटिंग, प्राइसिंग और इन्वेंट्री कंट्रोल में होना चाहिए.
उम्र सीमा
जनरल कैटेरी के उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33 साल और SC/ST उम्मीदवारों की उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए..
आवेदन फीस
एयर इंडिया लिमिटेड, दिल्ली के फेवर में 1000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाना होगा. वहीं SC/ST  उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है. अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.airindia.in जाएं.
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 25,200 रुपये प्रति माह (CTC) सैलरी दी जाएगी. जिसमें पीएफ शामिल होगा. उम्मीदवारों को पीएफ की सेवा एक साल के बाद शुरू होगी.
जॉब लोकेशन
नई दिल्ली
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू 4 अक्टूबर है. समय सुबह 10 से 12 है.
पता: ऑफिस ऑफ जनरल मैनेजर (पर्सनल), एयर इंडिया लिमिटेडस, नॉर्थन रीजन एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, पालम एयरपोर्ट पोस्ट ऑफिस के सामने, IGIA, टर्मिनल-1, नई दिल्ली- 110037  

8वीं पास के लिए हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 16200 होगी सैलरी 

8वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यहां मिल रहा है शानदार मौका...

Job recruitment 2018

  
कोलकाता हाईकोर्ट ने ग्रुप डी (फराश, पियोन, अर्दली, बरकंदज़,दरवान, नाइट गार्ड व क्लीनर) के पदों पर वैकेंसी निकाली है, जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं तो वह पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें. उसके बाद ही आवेदन करें. 
पदों की संख्या
कुल पदों की संख्या 221 है.
योग्यता
उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं कक्षा पास की हो.
उम्र सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 साल और न्यूनतम आयु 18 साल है. साथ ही बंगाली और इंग्लिश भाषा पढ़नी आती हो.
आवेदन फीस
जनरल कैटेगरी के लिए 400 रुपये और एससी/एसटी कैटेगरी के लिए 150 रुपये आवेदन फीस है.
सैलरी
4,900 से 16,200 रुपये.
अंतिम तारीख
आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है.
जॉब लोकेशन
वेस्ट बंगाल
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट calcuttahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन करें.
कैसे होगा चयन
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा.
नोट:  नौकरी संबंधित नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.